Home » Dumka Crime : गुलगुलिए के भेष में छिपा था महाराष्ट्र का फरार आरोपी, मोबाइल लोकेशन ने खोला राज

Dumka Crime : गुलगुलिए के भेष में छिपा था महाराष्ट्र का फरार आरोपी, मोबाइल लोकेशन ने खोला राज

करोड़ों की चोरी के बाद बदला था ठिकाना, माला बेचकर छिपे थे तीनों आरोपी

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dumka : महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में करोड़ों रुपये की चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे तीन आरोपियों को दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों में से एक पुलिस से बचने के लिए गुलगुलिए के भेष में रह रहा था। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर माला बेचने का काम कर रहे थे।

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की स्थानीय अपराध शाखा और बोराखेड़ी थाना पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में हंसडीहा पहुंची। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को फरार आरोपियों के हंसडीहा क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने हंसडीहा थाना पुलिस से संपर्क कर संयुक्त अभियान चलाया।

पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और रेलवे पटरी के समीप से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों ने अपना हुलिया बदल लिया था और पहचान छिपाने के लिए गुलगुलिए का भेष धारण कर इलाके में रह रहे थे, ताकि स्थानीय लोगों और पुलिस को उन पर कोई शक न हो।

 माला बेचने की आड़ में छिपे थे आरोपी

जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपी हंसडीहा में माला बेचने की आड़ में रह रहे थे। महाराष्ट्र में चोरी की घटना के बाद वे लगातार ठिकाना बदल रहे थे और फरारी के दौरान अलग पहचान बनाकर जीवन यापन कर रहे थे। हालांकि, मोबाइल लोकेशन ने उनकी पूरी योजना पर पानी फेर दिया और पुलिस उन तक पहुंच गई।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम से विवाद और हमले का प्रयास

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान कुछ परिजनों और अन्य लोगों ने पुलिस टीम के साथ विवाद किया तथा पुलिसकर्मियों पर हमला करने का प्रयास किया। इस संबंध में स्टेशन डायरी में भी उल्लेख किया गया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले गई पुलिस

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह विशेष न्यायाधीश मोहित चौधरी की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने तीनों को 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस तीनों आरोपियों को अपने साथ लेकर महाराष्ट्र रवाना हो गई।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी बुलढाणा जिले में करोड़ों रुपये की चोरी की बड़ी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी मौजूदगी का पता चलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस और हंसडीहा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Read also Ranchi News: रांची में वीडियो कॉल के दौरान युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी पर उकसाने का आरोप

Related Articles

Leave a Comment