Home » Palamu News : आरक्षण खत्म करने की तैयारी में भाजपा-संघ : दीपांकर भट्टाचार्य

Palamu News : आरक्षण खत्म करने की तैयारी में भाजपा-संघ : दीपांकर भट्टाचार्य

छात्र-युवा आंदोलनों को दबाने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करे सरकार

by Rakesh Pandey
पत्रकारों से बात करते भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य व मौजूद अन्य
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य रविवार को झारखंड के पलामू आए थे। यहां उन्होंने परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आरक्षण, शिक्षा और रोजगार के सवाल पर केंद्र सरकार और भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और संघ परिवार आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने की दिशा में लगातार माहौल तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए देशभर में चल रहे छात्र-युवा आंदोलनों के साथ भाकपा माले मजबूती से खड़ी है।

इस दौरान दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ छात्र आंदोलन अब देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच चुका है। झारखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में छात्र शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और युवाओं के अधिकारों से जुड़े सवालों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करना लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। सरकार को आंदोलनों को दबाने के बजाय युवाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा छात्र और युवा आंदोलनों को उनके वास्तविक मुद्दों के आधार पर देखने के बजाय राजनीतिक नजरिये से देखती है। दीपांकर ने देश में बड़ी संख्या में स्कूलों के बंद होने का दावा करते हुए कहा कि शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

आरक्षण को लेकर संघ प्रमुख के पुराने बयान का किया जिक्र

दीपांकर भट्टाचार्य ने भाजपा और संघ परिवार की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति ध्रुवीकरण के इर्द-गिर्द केंद्रित है और संघ परिवार का उस पर व्यापक प्रभाव है। उन्होंने वर्ष 2015 में संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर दिए गए बयान का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद से आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इसे समाप्त करने के पक्ष में माहौल बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान ने देश के सभी वर्गों को समानता और अधिकार प्रदान किए हैं। संविधान और सामाजिक न्याय की व्यवस्था की रक्षा के लिए भाकपा माले अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी।
इस दौरान जन संस्कृति मंच के रामराज राय, डॉ. बीएन सिंह, रविंद्र भुइयां, पंकज श्रीवास्तव, सरफराज आलम और दिव्या भगत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Read Also- Chaibasa News : नशा और गलत संगत से बच्चों को बचाने को लेकर बिरसानगर में ग्रामीणों की विशेष बैठक

Related Articles

Leave a Comment