Home » Potka News: जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल पर हमले के विरोध में हल्दीपोखर बाजार बंद

Potka News: जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल पर हमले के विरोध में हल्दीपोखर बाजार बंद

17 अगस्त की रात हरिणा जाते समय हुई थी मारपीट, गिरफ्तारी नहीं होने से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में नाराजगी

by Mujtaba Haider Rizvi
potka haldipokhar shut down
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Potka : जिला परिषद सदस्य और भाजपा नेता सूरज मंडल पर हुए कथित हमले के विरोध में हल्दीपोखर बाजार पूरी तरह बंद रहा। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कर घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। दुकानें बंद रहने से हल्दीपोखर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।

जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त की तड़के करीब दो से तीन बजे के बीच सूरज मंडल अपने परिवार और अन्य साथियों के साथ हरिणा स्थित मुक्तेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पल्ली मंगल के पास कुछ अज्ञात युवकों द्वारा कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा था। सूरज मंडल और उनके साथ मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया।

आरोप है कि विरोध करने के बाद अज्ञात युवकों ने सूरज मंडल और उनके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में सूरज मंडल सहित उनके साथ मौजूद कुछ लोग घायल हो गए।

घटना के बाद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से हल्दीपोखर के लोगों और दुकानदारों में नाराजगी है। शनिवार को दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध जताया और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। सूरज मंडल ने कहा कि घटना में शामिल सभी दोषियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने हल्दीपोखर के दुकानदारों और स्थानीय लोगों द्वारा दिए गए समर्थन के लिए सभी का आभार भी जताया।

Read also Jamshedpur Theft : मानगो में एक घर से डेढ़ लाख रुपए कीमत के सोने के जेवरात गायब, FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Comment