Home » Jamshedpur Crime : रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर धमकी देने का आरोप; पुलिस से शिकायत

Jamshedpur Crime : रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर धमकी देने का आरोप; पुलिस से शिकायत

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर में टेल्को थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती निवासी 25 वर्षीय प्रियांशु गुप्ता ने रविंद्र ठाकुर के खिलाफ रंगदारी मांगने, चापड़ से हमला करने और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रियांशु ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर खुद और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

शिकायत के अनुसार, सोमवार की रात ग्वाला बस्ती चौक पर रविंद्र ठाकुर ने प्रियांशु को रास्ते में रोककर पांच हजार रुपये रंगदारी की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

प्रियांशु का आरोप है कि रात करीब नौ बजे वह एमजीएम अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान डिमना चौक के पास रविंद्र ठाकुर ने उसे दोबारा रोक लिया। आरोप है कि आरोपी ने चापड़ से उस पर हमला किया और इसके बाद पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। हथियार देखकर प्रियांशु डर गया।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि रविंद्र ठाकुर करीब तीन दिन पहले ही फायरिंग के एक मामले में जेल से बाहर आया है। इसके अलावा उस पर इलाके में गुंडागर्दी और कथित तौर पर अवैध हफ्ता वसूली करने का भी आरोप लगाया गया है।

 उलीडीह में युवक पर रॉड और हॉकी से हमला

उलीडीह थाना क्षेत्र में राहुल नामक युवक पर रॉड और हॉकी से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। हमले में घायल राहुल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 कपाली में भी युवक पर हमला

इधर, कपाली थाना क्षेत्र के अलबेला गार्डन के पास जीशान नामक युवक पर भी हमला किए जाने की सूचना है। घटना में घायल जीशान का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस दोनों मामलों में हमले के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read also – Jamshedpur Flood News : जमशेदपुर में फिर बाढ़, खरकई खतरे के निशान से 2.07 मीटर ऊपर, स्वर्णरेखा भी लाल निशान के करीब

Related Articles

Leave a Comment