Home » Jamshedpur Police : पूर्वी सिंहभूम पुलिस को मिले 40 नए पेट्रोलिंग वाहन, SSP ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jamshedpur Police : पूर्वी सिंहभूम पुलिस को मिले 40 नए पेट्रोलिंग वाहन, SSP ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jamshedpur Police : राज्य सरकार की ओर से पुलिस आधुनिकीकरण, प्रभावी पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चरणबद्ध तरीके से पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Police: 40 New Patrolling Vehicles
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस करने की दिशा में राज्य सरकार की पहल के तहत पूर्वी सिंहभूम पुलिस को 40 नए पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं। इन वाहनों का इस्तेमाल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्ती और पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

मंगलवार को पुलिस केंद्र, गोलमुरी के परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की मौजूदगी में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

राज्य सरकार की ओर से पुलिस आधुनिकीकरण, प्रभावी पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चरणबद्ध तरीके से पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में दूसरे चरण के तहत पूर्वी सिंहभूम पुलिस को 40 नए पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।

नए वाहनों के मिलने से थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती को गति मिलने के साथ ही पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता भी बेहतर होने की उम्मीद है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी इन वाहनों का उपयोग किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आधुनिक वाहनों और संसाधनों की उपलब्धता से पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में प्रभावी ढंग से काम करने में सुविधा होगी और आम लोगों तक पुलिस की पहुंच को और मजबूत किया जा सकेगा।

Read Also: Womens University Convocation Controversy : महिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह पर विवाद: 1000 रुपए शुल्क लेकर भी बैठने की जगह नहीं, छात्राओं ने राज्यपाल से लगाई गुहार

Related Articles

Leave a Comment