Home » Chaibasa News : चक्रधरपुर में दक्षिणेश्वरी आदि कालीपीठ मंदिर के जन्माष्टमी पंडाल का उद्घाटन

Chaibasa News : चक्रधरपुर में दक्षिणेश्वरी आदि कालीपीठ मंदिर के जन्माष्टमी पंडाल का उद्घाटन

थाना प्रभारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ, उन्होंने सभी लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में जन्माष्टमी मनाने की अपील की।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : दक्षिणेश्वरी आदि कालीपीठ मंदिर समिति की ओर से आयोजित जन्माष्टमी पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार को विधिवत रूप से किया गया। चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने फीता काटकर पंडाल का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्यों ने थाना प्रभारी का गुलदस्ता, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था, भक्ति और आपसी भाईचारे का पर्व है। इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोग एकजुट होकर पर्व मनाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जो वर्षो पुराना मेला लगता है। उन्होंने सभी लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में जन्माष्टमी मनाने की अपील की।

उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं ने पंडाल में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों में काफी उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में कालीपीठ के महाधीश पंडित राजू कुमार मिश्रा, केटी राव, रौशन सिंह, बालमुकुंद राय, प्रताप प्रामाणिक, समरेंद्र सिंह, संतोष दुबे, राजेश्वर पांडेय, जी प्रसाद राव, जी श्रीनिवास, आशीष जायसवाल, दीपक दिनेश कुमार, विजय चौधरी, हर्ष पांडेय समेत समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।

दिव्यांग महिला को पुजारी ने दिया सहारा, कृत्रिम पैर के लिए दिए 40 हजार रुपये

मानवता की मिसाल पेश करते हुए कालीपीठ के पुजारी राजू कुमार मिश्रा ने एक दिव्यांग महिला की मदद की है। पोर्टर खोली निवासी देवकी लोहार जो पैर से दिव्यांग हैं, उन्हें कृत्रिम पैर लगवाने के लिए पुजारी ने अपने पास से 40 हजार रुपये नकद सहायता के रूप में दिए। पुजारी के इस नेक कार्य की सभी ने सराहना की है।

Read Also Chaibasa News : सोनुवा के बालजोड़ी में हादसा, मछली पकड़ने गया युवक नदी में डूबा, शव बरामद 

Related Articles

Leave a Comment