Home » Hajj 2027: हज यात्रियों के लिए बदले मेडिकल जांच के नियम, अब दो बार होगी स्क्रीनिंग

Hajj 2027: हज यात्रियों के लिए बदले मेडिकल जांच के नियम, अब दो बार होगी स्क्रीनिंग

​15 सितंबर तक जमा करना होगा पहला फिटनेस सर्टिफिकेट, वरना रद्द हो सकती है यात्रा

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: हज 2027 के लिए चुने गए झारखंड के यात्रियों के लिए नया नियम आया है। अब यात्रियों को दो बार अपनी मेडिकल जांच करानी होगी । पहली जांच चयन के समय होगी। वहीं दूसरी जांच हज यात्रा पर रवाना होने से ठीक पहले की जाएगी।

​पहले चरण की जांच यात्रियों को किसी भी सरकारी सदर अस्पताल या नामांकित सरकारी डॉक्टर से ही करानी होगी। जांच के बाद यात्रियों को 15 सितंबर तक अपना मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और फीस जमा करने की रसीद पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। अगर कोई यात्री ऑनलाइन पेपर अपलोड नहीं कर पाता है, तो वह राज्य हज समिति के दफ्तर जाकर जमा कर सकता है।

​यात्रियों को अपनी सभी ओरिजिनल रिपोर्ट संभालकर रखनी होंगी। दूसरी जांच और टीकाकरण के समय इन रिपोर्टों की जरूरत पड़ेगी। जांच में कोई बीमारी छिपाने या गलत जानकारी देने पर यात्री का चयन रद्द कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जमा किए गए पैसे जब्त होंगे और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
​इस साल झारखंड से कुल 1769 यात्री हज पर जाने वाले हैं। हज समिति ने सभी से अपील की है कि वे समय पर अपनी मेडिकल जांच पूरी करा लें।

Read Also: Jamshedpur Women’s University: पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सादगी से होगा दीक्षांत समारोह, हटाए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम 

 

 

Related Articles