Home » Jamshedpur News : सिदगोड़ा में शराब पी रहे दो युवक गिरफ्तार, एक के पास से हथियार और कारतूस बरामद

Jamshedpur News : सिदगोड़ा में शराब पी रहे दो युवक गिरफ्तार, एक के पास से हथियार और कारतूस बरामद

by Mujtaba Haider Rizvi
Arresting jugsalai
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह पेट्रोल पंप के पीछे सोमवार शाम पुलिस ने शराब पी रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान विलियम और रॉबर्ट के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान विलियम के पास से हथियार और कारतूस बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक पेट्रोल पंप के पीछे बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उनके पास हथियार भी है। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद और टाइगर मोबाइल के जवान तबरेज सादे लिबास में मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम ने दोनों को घेरकर पकड़ लिया और तलाशी ली। इस दौरान विलियम के पास से हथियार और कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

पुलिस बरामद हथियार और कारतूस की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से आया और क्या इसका इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में हुआ है। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Read also –Chatra News : चतरा के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे से स्कार्पियो में मारपीट, विधानसभा के पास छोड़ा

Related Articles

Leave a Comment