Home » Barhi Liquor Seized : बरही में चोकर लदे पिकअप से 1092 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार भेजी जा रही थी खेप

Barhi Liquor Seized : बरही में चोकर लदे पिकअप से 1092 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार भेजी जा रही थी खेप

Barhi Liquor Seized : पुलिस को देखते ही चालक समेत दो लोग भागने लगे, जिन्हें जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में बरही थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1092 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की यह खेप चोकर लदे पिकअप वाहन में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने वाहन जब्त करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, एसपी अमन कुमार को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद बुधवार रात करीब 10:15 बजे बरही चौक के पास पुलिस ने हजारीबाग की ओर से बिहार जा रहे पिकअप को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक समेत दो लोग भागने लगे, जिन्हें जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान पटना जिले के बेलछी थाना क्षेत्र के मुर्तजापुर निवासी मणिकांत कुमार (25) और नवादा जिले के बेन थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी पुरुषोत्तम कुमार पेठो के रूप में हुई है।

91 पेटियों में मिली शराब

वाहन की तलाशी में ब्लेंडर्स प्राइड की 168 बोतल, रॉयल स्टैग की 72, मैजिक मोमेंट्स वोडका की 24, रॉयल स्टैग बैरल सिलेक्ट की 720 और रॉयल ग्रीन व्हिस्की की 108 बोतल बरामद हुईं। कुल 91 पेटियों में 1092 बोतल शराब के अलावा चोकर से भरे 25 प्लास्टिक बोरे भी मिले।

पुलिस के मुताबिक, शराब से संबंधित कोई वैध कागजात दोनों युवक प्रस्तुत नहीं कर सके। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस शराब की खेप के स्रोत और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Read Also: Koderma News : बिहार से अपहृत ई-रिक्शा चालक कोडरमा डोमचांच के जंगल से बरामद, 24 घंटे में पुलिस ने कराया मुक्त

Related Articles

Leave a Comment