Home » Ghatshila News: खनन अभियांत्रिकी में योगदान के लिए सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Ghatshila News: खनन अभियांत्रिकी में योगदान के लिए सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने भी प्रो. पाट पिंगुआ को बधाई दी।

by The Photon News Desk
Sona Devi University Vice Chancellor Award
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila: सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) ब्रज मोहन पाट पिंगुआ को खनन अभियांत्रिकी एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं दीर्घकालिक योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 5वें International Conference on Safe & Sustainable Mining Technologies (IConSSMT)-2026 एवं Mining Expo’26 के दौरान प्रदान किया गया।

19-20 सितंबर को ओडिशा के जोंडा स्थित Valley Club, Tata Steel में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में The Indian Mining & Engineering Journal की ओर से प्रो. पाट पिंगुआ को “Remarkable Contributions to Mining Engineering Research” के लिए यह सम्मान दिया गया। यह सम्मेलन सुरक्षित, आधुनिक एवं सतत खनन तकनीकों, शोध और नवाचार पर केंद्रित है। इसमें देश-विदेश के खनन विशेषज्ञ, शिक्षाविद, शोधकर्ता, तकनीकी विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

सम्मान मिलने पर सोना देवी विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने कुलपति को बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके दीर्घकालिक शोध एवं अकादमिक योगदान को दर्शाती है और विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को शोध और नवाचार के लिए प्रेरित करेगी।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने भी प्रो. पाट पिंगुआ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुलपति को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अकादमिक मंच पर शोध एवं विशेषज्ञता के लिए मिला सम्मान पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शोध, नवाचार, कौशल विकास और समाजोपयोगी ज्ञान को बढ़ावा देने के प्रयास जारी रहेंगे।

प्रभाकर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में गुणवत्तापूर्ण शोध को प्रोत्साहित करने, शोधार्थियों को बेहतर अकादमिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध मंचों पर सहभागिता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कुलपति को मिले सम्मान से सोना देवी विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों में उत्साह है। विश्वविद्यालय परिवार ने प्रो. पाट पिंगुआ को बधाई देते हुए उनके निरंतर अकादमिक एवं शोध योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं।

 Read Also: Ghatshila News : हिन्दी को व्यवहार की भाषा बनाने पर जोर, हिन्दी पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ

Related Articles

Leave a Comment