Home » Jamshedpur Teachers Salary: डिजिटल सिग्नेचर की वजह से फंसा प्लस टू उवि के शिक्षकाें काे वेतन भुगतान, डीईओ से मिल जल्द वेतन जारी करने की मांग की

Jamshedpur Teachers Salary: डिजिटल सिग्नेचर की वजह से फंसा प्लस टू उवि के शिक्षकाें काे वेतन भुगतान, डीईओ से मिल जल्द वेतन जारी करने की मांग की

by Yugal Kishor
Jamshedpur Teachers Salary
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जिले के प्लस टू शिक्षकों के बकाए वेतन भुगतान को लेकर शिक्षक संघों ने पहल तेज कर दी है। वेतन मिलने में हो रहे विलंब के समाधान के लिए +2 संघ एवं झारखंड यूनियन ऑफ सेकेंड्री टीचर्स (जेयूएसटी) के एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) निशु कुमारी से मुलाकात की और शिक्षकों की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डीईओ का ध्यान वेतन भुगतान में आ रही तकनीकी दिक्कतों और शिक्षकों को हो रही आर्थिक परेशानियों की ओर आकृष्ट कराया। शिक्षकों का कहना था कि अगस्त माह का वेतन आधा सितंबर बीतने के बाद भी नहीं मिला। समय पर वेतन नहीं मिलने से दैनिक खर्चों सहित अन्य जिम्मेदारियों को पूरा करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

मुलाकात के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि तकनीकी अड़चनों, विशेष रूप से डिजिटल सिग्नेचर (डीएससी) से संबंधित लंबित प्रक्रिया को अब पूरी तरह निपटा लिया गया है। उन्होंने संघ को आश्वस्त किया कि विभाग भुगतान की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने में जुटा है। यदि सब कुछ सुचारू रहा, तो अगले एक से दो दिनों के भीतर सभी शिक्षकों के खातों में वेतन भेज दिए जाने की पूरी संभावना है। डीईओ के इस सकारात्मक रुख के बाद शिक्षकों ने राहत की सांस ली है।

इस महत्वपूर्ण वार्ता में +2 संघ एवं जेयूएसटी की ओर से मुख्य रूप से बिस्वनाथ पॉल, कृष्ण कुमार एवं सत्य रंजन शामिल रहे। शिक्षक प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई है कि विभाग अपने वादे के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान सुनिश्चित करेगा, ताकि शिक्षकों को आगे किसी तरह का मानसिक व आर्थिक तनाव न झेलना पड़े।

Read Also: Jharkhand Education: झारखंड के सरकारी स्कूलों में टेक क्रांति,अब छात्र बनेंगे कोडिंग और AI के उस्ताद

Related Articles

Leave a Comment