
पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के रानी ताल के समीप शनिवार देर रात दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया गया। वहां एक युवक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर कर दिया।
मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के बालचौरा निवासी सुजीत कुमार (18) के रूप में हुई है। दुर्घटना में बाघी, रामगढ़ निवासी आनंद कुमार (20), राजेश साव (20) और दिलीप कुमार साव (16) जख्मी हुए हैं। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार चैनपुर के कंकारी निवासी रूपेश कुमार यादव (18) को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स भेज दिया गया।
Read Also- Migraine Trigger Foods : बार-बार माइग्रेन से हैं परेशान? खाने की ये 8 चीजें बढ़ा सकती हैं सिरदर्द

