Home » West Singhbhum T20 league : जगन्नाथपुर टाइगर्स और मनोहरपुर लायंस को मिली पहली जीत

West Singhbhum T20 league : जगन्नाथपुर टाइगर्स और मनोहरपुर लायंस को मिली पहली जीत

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही टी-20 लीग में बुधवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें जगन्नाथपुर टाइगर्स और मनोहरपुर लायंस ने अपनी पहली जीत दर्ज की।

पहला मैच सुबह 9 बजे जगन्नाथपुर टाइगर्स और चक्रधरपुर रॉयल्स के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जगन्नाथपुर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 209 रन बनाए। रौशन कुमार ने 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रन की शानदार पारी खेली। ओपनर डेविड सागर मुंडा ने 6 चौके और 5 छक्कों के साथ 64 रन बनाए। चक्रधरपुर रॉयल्स की ओर से करण कुमार सिंह ने 3 और डेविड सांगा ने 2 विकेट लिए।

जवाब में चक्रधरपुर रॉयल्स की टीम 19.1 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई और 24 रन से मैच हार गई। श्रेष्ठा ने 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 76 रन और ललित कुमार ने 30 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज नाकाम रहे। जगन्नाथपुर की ओर से ए पवन कुमार, रौशन कुमार और विकास कुमार ने 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच रौशन कुमार को जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी सदस्य राजीव कुमार ने सम्मानित किया।

दूसरा मैच दोपहर 1 बजे मनोहरपुर लायंस और कोल्हान किंग के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोल्हान किंग 19 ओवर में 174 रन पर सिमट गई। यह इस टूर्नामेंट में उसकी पहली हार है। तौसिफ एहसान ने 48, आशीष तनवर ने 46 और विश्वजीत सिंह ने 26 रन बनाए। मनोहरपुर लायंस के सुप्रियो चक्रवर्ती ने 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए। मयंक पाल को 3 और गौरव सिंह को 2 सफलता मिली।

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मनोहरपुर लायंस ने 19.3 ओवर में 5 विकेट पर जीत हासिल कर ली। पंकज कुमार ने 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 88 रन की मैच विनिंग पारी खेली। सुप्रियो चक्रवर्ती ने गेंदबाजी के बाद बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए नाबाद 29 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अनूप बर्मन ने प्रदान किया।

Read Also Chaibasa News : घरेलू विवाद में महिला ने खाया कीटनाशक, हालत स्थिर

Related Articles

Leave a Comment