Home » Chaibasa News : चाईबासा में इंटरनेशनल ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आगाज, 13 राज्यों के 400 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Chaibasa News : चाईबासा में इंटरनेशनल ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आगाज, 13 राज्यों के 400 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय रूंगटा सीमेंट इंटरनेशनल ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को खिरवाल बैंक्वेट हॉल में हुआ।

उद्घाटन मुख्य अतिथि कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, अखिल झारखंड शतरंज संघ की कार्यकारी अध्यक्ष रिचा संचिता, राज्य संघ के महासचिव मनीष कुमार, संरक्षक दीपेंद्र प्रसाद साव, उपाध्यक्ष जहांगीर आलम और जिला शतरंज संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

जिला शतरंज संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का आभार जताया और विशेष रूप से संघ के संस्थापक अध्यक्ष नंदलाल रूंगटा एवं रूंगटा ग्रुप को प्रतियोगिता प्रायोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 345 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जबकि इस वर्ष संख्या बढ़कर 400 हो गई है।

विशिष्ट अतिथि रिचा संचिता ने आयोजन समिति की सराहना की और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। महासचिव मनीष कुमार ने जिले और राज्य में शतरंज की बढ़ती गतिविधियों के लिए अभिभावकों की सराहना की। संघ की ओर से अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा कि यह चाईबासा के लिए गर्व की बात है कि 13 राज्यों के 400 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में कुल 9 चक्र खेले जाएंगे। पहले दिन दो चक्र के मुकाबले हुए। अहम मुकाबलों में शीर्ष वरीयता प्राप्त इंटरनेशनल मास्टर आराध्या गर्ग ने बंगाल की देबोशिमा तालुकदार को, फिडे मास्टर हर्षित रंजन साहू ने सुमित कर्मकार को, फिडे मास्टर धनंजय ने अदृज मोहंती को और अनुस्तूप विश्वास ने प्रारब्ध सिंह को हराया।

कार्यक्रम का मंच संचालन जयदेव चंद्र त्रिपाठी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जहांगीर आलम ने दिया। इस अवसर पर बलराम सुल्तानिया, अनिल खिरवाल, पवन खिरवाल, लड्डू खिरवाल, राजेश अग्रवाल, संजय चौबे सहित जिला शतरंज संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read Also West Singhbhum T20 league : जगन्नाथपुर टाइगर्स और मनोहरपुर लायंस को मिली पहली जीत

Related Articles

Leave a Comment