Home » Deoghar News: बाबा बैद्यनाथ के दरबार में नये और पूर्व संगठन महामंत्री ने एक साथ टेका माथा, झारखंड की खुशहाली की मांगी दुआ

Deoghar News: बाबा बैद्यनाथ के दरबार में नये और पूर्व संगठन महामंत्री ने एक साथ टेका माथा, झारखंड की खुशहाली की मांगी दुआ

by Mujtaba Haider Rizvi
Pawan Sai Jharkhand BJP
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Deoghar : बाबा बैद्यनाथ के दरबार में शुक्रवार को भाजपा के नये झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और पूर्व संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने एक साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दोनों नेताओं ने बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती के मंदिर में विधिवत पूजा की और झारखंड की खुशहाली तथा भाजपा संगठन की मजबूती के लिए कामना की।

पवन साय गुरुवार को देवघर पहुंचे थे। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद शाम को उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा का श्रृंगार दर्शन किया और शीश नवाया।

Pawan Sai Jharkhand BJP

शुक्रवार को पवन साय के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने भी बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। इस दौरान नेताओं ने राज्य की सुख-समृद्धि के साथ भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा।

मंदिर परिसर में भाजपा जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक, नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा, पूर्व विधायक नारायण दास, जिलाध्यक्ष सचिन रवानी समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। नया दायित्व संभालने से पहले पवन साय का बाबा के दरबार में पहुंचना और पूर्व संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का भी उनके साथ पूजा करना कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय रहा।

Read Also: Deoghar Cyber Crime: अंबा टीला जंगल बना था साइबर ठगों का ठिकाना, छापेमारी में 4 गिरफ्तार; 9 मोबाइल बरामद

Related Articles