34

समय पर सूचना मिलने से दुर्घटनाओं को रोकने में मिलेगी मदद, एनएचआई की टीम करेगी आवश्यक कार्रवाई
रांची : राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर आवारा पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है। प्राधिकरण ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कहीं भी आवारा पशु या अन्य जानवर दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1033 पर दें।
सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों और एनएचएआई की टीम की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। इसका उद्देश्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं की मौजूदगी की समय रहते पहचान करना और दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है, ताकि यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित हो सके।
एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी संतोष कुमार आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा पशुओं की मौजूदगी सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन सकती है। ऐसे में वाहन चालकों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि राजमार्ग पर पशु दिखने पर बिना देर किए 1033 पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

