कोडरमा : डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहराडीह पंचायत के ग्राम घरबरियाबार में मंगलवार को पति ने अपने पत्नी की पीट – पीट कर हत्या कर दी। घटना में मृतका की पहचान डोमचांच निवासी सुमित्रा देवी (26 ) के रूप में हुई है।
मृतका के मामा ने बताया कि अक्सर घरेलू विवाद होते रहता था, जिसके बाद कई बार पंचायत भी हुआ था। सुमित्रा देवी की उसके पति ने ही पीट – पीट कर हत्या कर दी। सुमित्रा देवी के दो बच्चे हैं, जिसमें एक लड़का और एक लड़की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर, डोमचांच पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह, थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान, एएसआई विनय कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

