जमशेदपुर : सोनारी पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले खुलासा किया है। शनिवार को सोनारी थाने में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान लिस की ओर से बताया गया कि सोनारी परदेशी पाड़ा के रहनेवाले कौशल कुमार सिंह के घर से एक जून को 12 लाख रुपये की चोरी हुई थी।
चोरी की इस घटना को टाइगर सिक्योरिटी गार्ड प्रेम कुमार महतो उर्फ प्रेमा ने अंजाम दिया था। पुलिस की मानें तो घटना की रात आरोपी ड्यूटी पर था। इसी बीच ने कौशल कुमार सिंह के तकिया के नीचे से अलमारी की चाबी निकाला और आलमारी को खोलकर रुपये लेकर फरार हो गया।
इस घटना का उद्भेदन करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इस क्रम मे पुलिस ने आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को नार्दन टाउन डी रोड बिष्टुपुर से गिरफ्तार कर लिया। इस टीम में थाना प्रभारी विष्णु राउत के अलावा एसआई गौतम कुमार, पंकज कुमार सिंह, कुलदीप कुमार मेहता, आरक्षी अवधेश पासवान, पवन यादव आदि शामिल थे।
चोरी के पैसे से आरोपी ने खरीदे पलंग, फोन, कूलर:
आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने उसके घर में छापेमारी की इस दौरान नकद 3.85 लाख रुपये, दो मोबाइल फोन, एक पलंग, एक ड्रेसिंग टेबुल, एक कूलर, एक लकड़ा का टेबुल आदि पुलिस ने बरामद किया है। सभी सामान आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देने का बाद उसी पैसे से खरीदा था। ऐसे में पुलिस ने सारी सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की ओर से बताया गया कि आरोपी घटना के बाद बोकारो चला गया था। फिर कुछ दिन बाद जमशेदपुर आया लेकिन फिर वह वह कोलकाता चला गया था। उसके गतिविधियों से शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेम कुमार महतो को हिरासत में लिया।
READ ALSO : JAMSHEDPUR : झारखंड में नकली आंख लगाने का मामला आया सामने, सरकार करा रही है जांच
बेटी की शादी के लिये कौशल कुमार ने रखे थे पैसे:
इस घटना के शिकायत कर्ता कौशल कुमार ने बताया कि बेटी की शादी के लिये उन्होंने 12 लाख रुपये निकाला गया था। 30 मई की रात बेटी की शादी बिष्टुपुर के बीएस रेसीडेंसी में थी। शादी के बाद दूसरे दिन सुबह कौशल अपने घर गये थे और अलमारी खोला तब रुपये को गायब पाया था।

