Home » कांग्रेस ने ओडिशा के अपने दो नेताओं को किया निलंबित, जानें क्यों हुई कार्रवाई ?

कांग्रेस ने ओडिशा के अपने दो नेताओं को किया निलंबित, जानें क्यों हुई कार्रवाई ?

by Rakesh Pandey
ODISHA POLITICS NEWS, ODISHA NEWS, ODISHA CONGRESS, Congress suspended two of its leaders from Odisha,
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने ओडिशा के अपने एक विधायक और एक पूर्व विधायक को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में शनिवार को निलंबित कर दिया। पार्टी महासचिव और अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने विधायक मोहम्मद मुकीम और पूर्व विधायक चिरंजीव बिस्वाल के निलंबन का आदेश जारी किया।

अनवर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरत पटनायक ने इन दोनों नेताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत की थी, जिसके बाद इन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति द्वारा नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि इनके जवाब संतोषजनक नहीं थे, जिसके बाद दोनों को तत्काल कांग्रेस से निलंबित करने का फैसला किया गया।

कारण बताओ नोटिस हुआ था जारी
मोकिम और बिस्वाल दोनों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। डीएसी (अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति) ने पीसीसी अध्यक्ष की शिकायत पर मोकिम और बिस्वाल दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन एआईसीसी को उनसे संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी ने कार्रवाई की है।

एआईसीसी की कार्रवाई के बाद पीसीसी अध्यक्ष शरत पटनायक ने मीडियाकर्मियों के सामने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एआईसीसी ने जो भी कदम उठाये हैं, हम उसे स्वीकार कर रहे हैं। कांग्रेस एक है। सब कुछ एक ही रहेगा।”

READ ALSO : सेक्स की दवा बेचने के नाम पर घिनौना खेल : बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की तस्वीरें लगाकर हो रहा धंधा, कई और आपत्तिजनक सामग्रियों का हो रहा इस्तेमाल, भारत सरकार से शिकायत, हरिद्वार को पत्र

Related Articles