Home » iQOO Z7 Pro 5G स्मार्टफोन की 31 अगस्त को भारत में एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO Z7 Pro 5G स्मार्टफोन की 31 अगस्त को भारत में एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टेक डेस्क: iQOO Z7 Pro 5G Smartphone: पिछले काफी समय से iQOO Z7 Pro को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। फोन के कई फीचर्स भी लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर भी बता दिया है कि iQOO Z7 Pro को कब लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के अनुसार भारतीय मार्केट में यह फोन 31 अगस्त 2023 को दस्तक देगा। कंपनी ने इसे फुली लोडेड स्मार्टफोन कहा है। साथ ही स्पीड, परफॉर्मेंस और स्टाइल के मामले में भी भरपूर बताया है। आइए जानते हैं इस फोन के संभावित फीचर्स।

IQOO Z7 Pro 5G संभावित स्पेसिफिकेशंस

कहा जा रहा है कि IQOO Z7 Pro 5G में 120Hz के रिफ्रेश रेट पैनल के साथ 6.78-इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो यह उम्मीद की जाती है कि स्मार्टफोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 चिपसेट होगा। स्मार्टफोन को दो वेरिएंट मिलेंगे। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। कंपनी ने कैमरे के बारे में कोई विवरण नहीं दिया है, लेकिन यह पुष्टि की गई है कि स्मार्टफोन टॉप सेंटर में पंच होल डिजाइन के साथ लॉन्च होगा।

IQOO Z7 Pro 5G की भारत में संभावित कीमत

बता दें कि, IQOO Z7 Pro 5G को 29,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने कीमत से जुड़ी कोई घोषणा नहीं की है और हमें इंतजार करना होगा।

Amazon पर हुआ था टीज

iQoo Z7 Pro 5G को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर टीज किया गया है। यहां पर Notify Me बटन दिया गया है। यहां से यूजर्स इस अपकमिंग स्मार्टफोन को ट्रैक कर पाएंगे।कुछ ही समय पहले iQoo Neo 7 Pro को लॉन्च किया गया था। इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 13 पर काम करता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। फोन में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया हैं।

Related Articles