Home » Chaibasa News : गुवा शहीद दिवस की तैयारी में जुटा प्रशासन, सीएम हेमंत सोरेन समेत कई दिग्गज नेताओं के आने की संभावना

Chaibasa News : गुवा शहीद दिवस की तैयारी में जुटा प्रशासन, सीएम हेमंत सोरेन समेत कई दिग्गज नेताओं के आने की संभावना

हर साल 8 सितंबर को गुवा शहीद दिवस मनाया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस बार भी कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने की योजना है।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुवा शहीद दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हर साल 8 सितंबर को गुवा शहीद दिवस मनाया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस बार भी कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने की योजना है।

सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई मंत्री, सांसद और विधायकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी नेता के आने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन संभावित वीआईपी मूवमेंट और भारी भीड़ को देखते हुए पहले से ही अलर्ट मोड में है।

इसी क्रम में मंगलवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग स्थल, मंच निर्माण, पेयजल, शौचालय और बाहर से आने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और ट्रैफिक रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। भीड़ प्रबंधन के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए जाने की योजना है।

निरीक्षण के दौरान जगन्नाथपुर एसडीओ अरुण उरांव, नोवामुंडी बीडीओ पप्पू रजक, किरीबुरू एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो, मनोहरपुर एसडीपीओ डेविड डोडराय, किरीबुरू इंस्पेक्टर वासुदेव मुंडा, गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह और बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे।

प्रशासन ने बताया कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम से पहले सभी तैयारियों को समय पर अंतिम रूप दे दिया जाएगा, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Read Also Chaibasa News : संग्रहालय व पुस्तकालय हमारे जीवन का अहम हिस्सा : संजय कच्छप

Related Articles

Leave a Comment