Home » Jamshedpur News : लोकतंत्र की हत्या कर हिटलरशाही पर उतरी है सत्ताधारी दल : सहिस

Jamshedpur News : लोकतंत्र की हत्या कर हिटलरशाही पर उतरी है सत्ताधारी दल : सहिस

दमनकारी नीतियों और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को आजसू करेगी झारखंड सरकार का पुतला दहन

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : आजसू पार्टी जमशेदपुर ने झारखंड सरकार की कथित दमनकारी नीतियों, मौलिक अधिकारों के हनन और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को झारखंड सरकार का पुतला दहन करने की घोषणा की है। कार्यक्रम की अनुमति के लिए पार्टी की ओर से सोमवार को उपायुक्त की अनुपस्थिति में उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपा गया।

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सहिस ने आरोप लगाया कि राज्य की सत्ताधारी व्यवस्था लोकतांत्रिक मूल्यों को दरकिनार कर हिटलरशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग और आवाज रखने वाले छात्रों एवं युवाओं पर बल प्रयोग लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिए, उसे दबाने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज और सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आजसू छात्र मोर्चा, जिला समिति पूर्वी सिंहभूम की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि मौलिक अधिकारों के हनन, छात्रों की आवाज दबाने और उनके भविष्य को प्रभावित करने वाली नीतियों के खिलाफ 2 सितंबर को पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि विरोध प्रदर्शन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि कथित दमनकारी नीतियों और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के विरोध में है।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के अलावा सागेन हांसदा, चंद्रेश्वर पांडेय, अप्पू तिवारी, राजेश चौधरी, चंदन सिंह, मंटू शुक्ला, दीपक पांडेय, ललन झा, जमाल खान, मुन्ना भाई, जितेंद्र यादव, संजय साहू, मनोज महतो, ललित सिंह, परवीन प्रसाद, राजेंद्र सोनकर, राज सिंह, संजय सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Comment