Home » Jamshedpur Murder: लोको पायलट हत्याकांड में रिमांड पर लिए आरोपियों की निशानदेही पर हथियार व बाइक बरामद

Jamshedpur Murder: लोको पायलट हत्याकांड में रिमांड पर लिए आरोपियों की निशानदेही पर हथियार व बाइक बरामद

पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे लोको पायलट गितेन्दु कुमार गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चर्चित लोको पायलट हत्याकांड मामले में पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। बागबेड़ा थाना कांड में पुलिस ने रिमांड पर लिए गए दो प्राथमिकी अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल, जिंदा गोली और मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे लोको पायलट गितेन्दु कुमार गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रीना रानी के फर्दबयान के आधार पर बागबेड़ा थाना में राजकिशोर सिंह और उनके पुत्र अनिकेत सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या, षड्यंत्र और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।मामले के मुख्य आरोपी राजकिशोर सिंह और अनिकेत सिंह ने 12 मई को जमशेदपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।

बागबेड़ा कॉलोनी में एक घर से हथियार हुए बरामद

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-05 स्थित घर से एक देसी पिस्टल, मैगजीन और एक जिंदा गोली बरामद की गई। इसके अलावा, हत्या में इस्तेमाल की गई हीरो होंडा पैशन प्लस मोटरसाइकिल संख्या JH05D-9034 को परसुडीह थाना क्षेत्र के मोइगुटू इलाके से बरामद किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई की गई। छापेमारी दल में बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर सहित कई पुलिस पदाधिकारी और रिजर्व गार्ड शामिल।

Related Articles

Leave a Comment