नई दिल्ली/Biggest layoff in Apple: टेक सेक्टर में आए भूचाल ने एप्पल को भी अपनी चपेट में ले लिया है। अभी तक छंटनी से दूर रहने वाली कंपनी भी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की प्लानिंग कर ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईफोन निर्माता कारपोरेट रिटेल टीम में से कुछ लोगों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये एप्पल द्वारा की गई पहली छंटनी होगी। बता दें कि पिछले साल से टेक इंडस्ट्री में छंटनी का संकट छाया हुआ है। ट्विटर से लेकर गूगल, अमेजन, मेटा जैसी कंपनियों ने बड़े पैमाने पर लोगों को नौकरी से निकाला है।
अभी तक एप्पल छंटनी से दूर रही है और दूसरे तरीकों से लागत कम करने की कोशिश कर रही है। हालांकि अब कुछ कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। एप्पल की डेवलपमेंट एंड प्रिजर्वेशन टीम में काम करने वाले कर्मचारी छंटनी से प्रभावित होंगे। वहीं, कंपनी ने अभी तक छंटनी को लेकर ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है।
Biggest layoff in Apple: एप्पल ने ली रिटेल स्टोर की जिम्मेदारी
ये टीम दुनिया भर में एप्पल रिटेल स्टोर बनाने और उनके रखरखाव की जिम्मेदारी संभालती है। फिलहाल कितने लोगों की नौकरी जाने का खतरा है, इसकी संख्या का पता नहीं चल पाया है। खराब इकोनॉमिक कंडीशन और खर्चों से परेशान टेक सेक्टर की दूसरी कंपनियों ने तो बड़ी संख्या में लोगों को निकाला है।
Biggest layoff in Apple: एप्पल में है 1.64 लाख कर्मचारी
पिछले वर्ष सितंबर तक एप्पल में 1.64 लाख कर्मचारी काम कर रहे थे। कोविड महामारी के दौरान कंपनी ने गूगल, अमेजन की तरह बड़े पैमाने पर लोगों को भर्ती नही किया। वहीं गूगल और अमेजन जैसी कंपनियों को बाद में कई हजार लोगों को नौकरी से निकालना पड़ गया।
Read also:- गर्मी में राहत के लिए AC खरीदना है तो उठाइए इस ऑफर का लाभ, 40 प्रतिशत की छूट

