Home » Chaibasa News : दिनदहाड़े फायरिंग मामले में आरोपी मुकेश साव ने कोर्ट में किया सेरेंडर, भेजा गया जेल

Chaibasa News : दिनदहाड़े फायरिंग मामले में आरोपी मुकेश साव ने कोर्ट में किया सेरेंडर, भेजा गया जेल

Chaibasa News : हवाई फायरिंग में प्रयुक्त किए पिस्टल अब तक बरामद नहीं हुई है।

by Rajeshwar Pandey
"Chaibasa firing case accused Mukesh Saw surrenders in court, sent to jail"
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Chaibasa (Jharkhand) : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र स्थित पीछे हरिजन बस्ती में विगत 19 नवंबर को दिनदहाड़े गोली चलने के मामले में आरोपी मुकेश साव ने शुक्रवार को एसीजीएम की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहां से तुरंत उसे न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया गया। हालांकि हवाई फायरिंग में प्रयुक्त किए पिस्टल बरामद नहीं हुई है। यह पुलिस के लिए एक चुनौती मानी जा रही है। हालांकि चक्रधरपुर पुलिस संभवतः मुकेश को रिमांड पर ले सकती है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

19 नवंबर को हुई थी फायरिंग

बता दें कि 19 नवंबर की दोपहर पंडित हाता निवासी मुकेश राम रवि उर्फ बंबा अपने दो साथियों के साथ हरिजन बस्ती निवासी मुकेश साव के पास पहुंचा था। वहां पहले से पंडित हाता निवासी अमन कुमार चौरसिया मौजूद था। अमन कुमार का मुकेश राम रवि के साथ पहुंचे दो अन्य युवक के साथ विवाद हो गया, जो मारपीट तक पहुंच गया। उसी दौरान अमन कुमार ने मुकेश साव से पिस्टल मांग कर तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी थी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

फायरिंग करने वाले अमन कुमार को पुलिस भेज चुकी है जेल

घटना के बाद उसी रात पुलिस अमन कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया था। वहीं शुक्रवार को मुख्य आरोपी व अवैध पिस्टल मालिक मुकेश साव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also: संवाद फैलोशिप 2025 के लिए चक्रधरपुर के रविंद्र गिलुवा का चयन

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles