Home » Chaibasa News : DC के निर्देश पर छापेमारी, दो हजार किलो जावा महुआ और 90 लीटर अवैध शराब जब्त

Chaibasa News : DC के निर्देश पर छापेमारी, दो हजार किलो जावा महुआ और 90 लीटर अवैध शराब जब्त

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी- सह- उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर शनिवार तड़के जिला पुलिस और उत्पाद विभाग ने मिलकर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मंझारी थाना क्षेत्र के पुरनिया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ और अवैध देसी शराब जब्त की गई। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा और मंझारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह पुरनिया गांव में छापेमारी की।

इस दौरान देसी अवैध शराब निर्माण स्थल से 2 हजार किलो जावा महुआ और 90 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर सभी भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को नष्ट कर दिया। पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


डीसी मनीष कुमार ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब से कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम को नियमित रूप से छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है। अवर निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आगे भी ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त शराब और जावा महुआ को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Comment