Home » Chaibasa Hindi News : अब 365 दिन होगा शहर वासियों की समस्याओं का समाधान : अध्यक्ष

Chaibasa Hindi News : अब 365 दिन होगा शहर वासियों की समस्याओं का समाधान : अध्यक्ष

उपाध्यक्ष ने जनता की समस्या के हल के लिए खोला कार्यालय

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Hindi News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी जिले के चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 में बुधवार को वार्ड पार्षद सह नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय साव के पार्षद कार्यालय का विधिवत उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव द्वारा नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के बाद विजय साव ने सन्नी उरांव को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।


यह नया पार्षद कार्यालय स्व. दिलीप साव स्मृति भवन के सामने स्थापित किया गया है। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा वार्ड संख्या 7 एवं 8 के लोगों के बीच डस्टबिन का वितरण भी किया गया। साथ ही जानकारी दी गई कि स्व. दिलीप साव स्मृति भवन में दोनों वार्डों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन से संबंधित फॉर्म भरे जा रहे हैं। इस मौके पर अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि वार्ड में पार्षद कार्यालय खुलने से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

कई बार लोग नगर परिषद कार्यालय जाने में असहज महसूस करते हैं, जिससे उनके काम लंबित रह जाते हैं। अब वार्ड स्तर पर 365 दिन लोग अपनी समस्याओं का समाधान आसानी से कर सकेंगे। उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यालय खोलने का आग्रह किया और कहा कि यदि संभव न हो तो अपने आवास को ही पार्षद कार्यालय के रूप में उपयोग करें।

उन्होंने शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी नगरवासियों से सहयोग की अपील भी की। इस मौके पर वार्ड संख्या 8 के पार्षद संजय पासवान, संजय मिश्रा, राजेश गुप्ता, सागर साव, राहुल गुप्ता, प्रतीक साव, संदीप साव, राहुल शर्मा, पवन ठाकुर, राकेश महतो, मयंक गुप्ता, शुभम अवस्थी, हेमंत पोद्दार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read Also- Jharkhand Call Girl Scam: कॉल गर्ल उपलब्ध कराने के नाम पर चल रहा बड़ा खेल; ऐसे फंसाते हैं युवाओं को … पुलिस ने किया अलर्ट

Related Articles

Leave a Comment