
- अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित किया, दूसरे का इलाज जारी
चतरा : झारखंड के चतरा जिले में पत्थलगडा- चतरा मुख्य सड़क पर सोमवार देर रात दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान बेलहर गांव निवासी सिकंदर रविदास के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल गोपीपुर निवासी सुरेश भुइयां का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पैशन प्रो बाइक से चतरा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नावाडीह के मरांगा के समीप भेलवरा के पास उनकी बाइकें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलने पर पत्थलगडा के अंचल अधिकारी उदल राम और स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर विकास कुमार और जेएसआई घनश्याम सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को सड़क से हटाकर तत्काल पुलिस वाहन से सदर अस्पताल, चतरा पहुंचाया।
Read Also: Chatra Missing Children: छपरा में मिले चतरा से लापता तीन बच्चे, पुलिस ने ली राहत की सांस

