Home » Rupi Soren Health Update : सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत अब भी नासाज, डॉक्टरों की टीम रख रही नजर

Rupi Soren Health Update : सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत अब भी नासाज, डॉक्टरों की टीम रख रही नजर

​18 सितंबर को फेफड़ों और छाती में संक्रमण के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन अस्पताल पहुंचकर ले रहे स्वास्थ्य की जानकारी

by Kanchan Kumar
Rupi Soren in Hospital
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर नहीं हो सका है। सांस लेने में हो रही अत्यधिक तकलीफ के बाद उन्हें राजधानी रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक दल उनके इलाज में जुटा हुआ है।
​बायपैप सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया

​अस्पताल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रविवार को अचानक उनकी सांस संबंधी परेशानी बढ़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें BiPAP मशीन के सपोर्ट पर रखा है। वे पिछले कुछ दिनों से अर्ध-बेहोशी (अचेत) की स्थिति में बताई जा रही हैं। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने अभी तक उनकी सेहत को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है, इसलिए चिकित्सक बेहद सावधानी से उनकी पल-पल की निगरानी कर रहे हैं।

फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत, देश के बड़े डॉक्टरों से सलाह

​रूपी सोरेन को 18 सितंबर को फेफड़ों और छाती में गंभीर इन्फेक्शन के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया था। स्थानीय विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ-साथ देश के नामचीन चिकित्सा विशेषज्ञों से भी टेली-कंसल्टेशन के जरिए लगातार परामर्श लिया जा रहा है, ताकि उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराया जा सके।

​सीएम और कल्पना सोरेन लगातार ले रहे अपडेट

​मां की नासाज तबीयत को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी (गांडेय की विधायक) कल्पना सोरेन लगातार अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से स्वास्थ्य का हाल-चाल जान रहे हैं। इससे पहले भी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मुख्यमंत्री ने अपने कई प्रशासनिक और राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। पूरा सोरेन परिवार और उनके समर्थक रूपी सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
Read Also: Chaibasa News: चाईबासा में खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी सिटी लीग संपन्न : U-15 में लुमजुड़ी और U-18 में ब्लैक ईगल टीम बनी विजेता 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment