Home » Chaibasa News : नीट में सफल चंदा चरण गिरि को डीसी मनीष कुमार ने किया सम्मानित

Chaibasa News : नीट में सफल चंदा चरण गिरि को डीसी मनीष कुमार ने किया सम्मानित

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाले चक्रधरपुर के छात्र चंदा चरण गिरि को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। शनिवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने उन्हें शॉल, पौधा, डायरी और पेन देकर बधाई दी। चंदा चरण गिरी ने नीट परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 23946 प्राप्त कर पूरे पश्चिमी सिंहभूम जिले का गौरव बढ़ाया है।

दूसरे छात्रों के लिए हैं प्रेरणा : उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि चंदा की यह उपलब्धि जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगातार प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। डीसी ने छात्रों से अपील की कि वे पूरी लगन से पढ़ाई करें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए डटे रहें।

भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा

सम्मान के दौरान उपायुक्त ने चंदा से उनकी तैयारी, पढ़ाई की रणनीति और आगे की योजना को लेकर बातचीत की। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चंदा भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देकर समाज और देश के विकास में योगदान दें।

Read Also Chaibasa News : नीट धांधली व छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस का मौन सत्याग्रह

Related Articles