Home » Ghatshila News : घाटशिला में छापेमारी, 1.81 किलो गांजा और 11.73 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

Ghatshila News : घाटशिला में छापेमारी, 1.81 किलो गांजा और 11.73 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

Ghatshila News : पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.81 किलोग्राम गांजा, 11.73 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक Hyundai i10 कार और विभिन्न कंपनियों के सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

by The Photon News Desk
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ घाटशिला थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राजस्टेट स्थित पुराने अनुमंडल कार्यालय परिसर के खड़िया भवन के एक कमरे में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 1.81 किलोग्राम गांजा और 11.73 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है।

मामले को लेकर जमशेदपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में घाटशिला ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर घाटशिला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार मुंडा के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम ने 20 अगस्त को कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घाटशिला थाना क्षेत्र के राजस्टेट निवासी दिनेश सिंह, धोबियापाड़ा निवासी तुषार सीट और मुसाबनी थाना क्षेत्र के पाथरगोड़ा निवासी लखन चंद्र सोरेन उर्फ लक्की उर्फ मामा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.81 किलोग्राम गांजा, 11.73 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक Hyundai i10 कार और विभिन्न कंपनियों के सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीएसपी विकास आनंद लागुरी भी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार, इस मामले में घाटशिला थाना कांड संख्या 48/26 के तहत NDPS Act की संबंधित धाराओं और BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थों की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

छापेमारी टीम में घाटशिला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार मुंडा सहित पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। इस कार्रवाई को घाटशिला क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की अहम सफलता माना जा रहा है।

Read Also: Ghatshila News: सावन मिलन समारोह में 108 दीपों से जगमगाया जगन्नाथ मंदिर प्रांगण, गीत-संगीत और खेलों में झूमीं महिलाएं

Related Articles

Leave a Comment