Home » RANCHI NEWS : दून टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

RANCHI NEWS : दून टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई।

by Vivek Sharma
टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के प्रसिद्ध दून टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार को अहले सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना चेशायर होम स्थित दून टेंट हाउस के बड़े गोदाम में हुई, जहां टेंट, सजावट और कार्यक्रमों में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में सामान रखा गया था। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, आग तेजी से फैल गई, जिससे गोदाम में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। लोगों के अनुसार, दून टेंट हाउस रांची का चर्चित टेंट है और चेशायर होम स्थित इसका गोदाम सबसे बड़ा माना जाता है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment