Home » Jamshedpur News : दहेज प्रताड़ना, जबरन गर्भपात और यौन उत्पीड़न के आरोप में पति समेत पांच पर एफआईआर, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur News : दहेज प्रताड़ना, जबरन गर्भपात और यौन उत्पीड़न के आरोप में पति समेत पांच पर एफआईआर, पुलिस जांच में जुटी

पीड़िता स्नेहा सिंह ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में बताया कि वर्ष 2016 में उनकी शादी बिहार के आरा निवासी राकेश कुमार गौरव से हुई थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
FIR
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, जबरन गर्भपात, यौन उत्पीड़न, अश्लील वीडियो बनाने और जेवरात हड़पने जैसे गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता स्नेहा सिंह ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में बताया कि वर्ष 2016 में उनकी शादी बिहार के आरा निवासी राकेश कुमार गौरव से हुई थी। शादी के शुरुआती कुछ महीने सामान्य रहे, लेकिन इसके बाद पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने अतिरिक्त 10 लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उनके साथ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना की जाने लगी।

शिकायत के अनुसार पुत्र के जन्म के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। महिला का आरोप है कि नौकरी करने के बावजूद पति जबरन उसकी पूरी सैलरी अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कराता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

महिला ने प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया है कि पति शराब के नशे में उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करता था। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2023 में जबरन गर्भपात कराया गया और कई बार दवाइयां देकर गर्भ गिराने का प्रयास भी किया गया।

महिला का कहना है कि लगातार विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया तथा उसके जेवरात और अन्य कीमती सामान भी अपने पास रख लिए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति राकेश कुमार गौरव, शांति देवी, कौशल कुमार सिंह, प्रीति सिंह और दिव्या सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read also – Jamshedpur : बोड़ाम में अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी बिरसा मुंडा की मूर्ति, FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Comment