कोलकाता: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो चुकी है, और यह 11 अक्टूबर तक चलेगी। इन नौ दिनों में माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। दुर्गा पूजा शक्ति, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है, जिसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार के दौरान महिलाएं अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए साज-सज्जा पर ध्यान देती हैं। यदि आप भी इस दुर्गा पूजा में सुंदर दिखना चाहती हैं, तो इन बंगाली अभिनेत्रियों से कुछ फैशन टिप्स ले सकती हैं।
काजोल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल के साड़ी लुक्स हमेशा चर्चा में रहते हैं। दुर्गा पूजा के दौरान वह हमेशा खूबसूरत साड़ियों में नजर आती हैं। आप भी उनकी तरह साड़ी पहनकर सादगी के साथ एलीगेंस का बखूबी प्रदर्शन कर सकती हैं।
सुमोना चक्रवर्ती
अगर आपको साड़ी नहीं पहननी है, तो सुमोना चक्रवर्ती की तरह सिल्क फैब्रिक का सलवार सूट चुनें। एक साधारण सूट के साथ चटक रंग का दुपट्टा कैरी करने से आपका लुक और भी निखर जाएगा।
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी हर साल दुर्गा पूजा में भाग लेती हैं। आप भी उनकी तरह साड़ी पहनकर सुंदरता का प्रदर्शन कर सकती हैं। बालों में स्लीक बन बनाकर गजरा लगाना आपके लुक को और भी खास बना देगा।
मौनी रॉय
मौनी रॉय के सादगी भरे लुक को अपनाना चाहती हैं? एक हल्की गोल्डन वर्क वाली शिफॉन साड़ी चुनें। इसे एक चोकर के साथ पहनें, ताकि आप सादगी के साथ क्लासी लुक दे सकें।
रुपाली गांगुली
अगर आप पारंपरिक अंदाज में तैयार होना चाहती हैं, तो रुपाली गांगुली के लुक से प्रेरणा लें। लाल पार साड़ी हमेशा पूजा के लिए एक बेहतरीन विकल्प होती है। इसे पारंपरिक तरीके से पहनें और गोल्डन ज्वेलरी के साथ अपनी खूबसूरती को और बढ़ाएं।
तनीषा मुखर्जी
यदि आप सिंपल साड़ी पहनने में रुचि नहीं रखतीं, तो तनीषा मुखर्जी के लुक से प्रेरित हों। एक गोल्डन बेल्ट के साथ अपने साड़ी लुक में वेस्टर्न टच जोड़ें। गजरा लगाकर अपने बालों को सजाना न भूलें।

