Home » Ghatshila News : फिल्मी अंदाज में पुलिस ने बबलू सिंह को एक जिम से किया गिरफ्तार, थाना में हो रही पूछताछ

Ghatshila News : फिल्मी अंदाज में पुलिस ने बबलू सिंह को एक जिम से किया गिरफ्तार, थाना में हो रही पूछताछ

Ghatshila News : बबलू सिंह को किस मामले में किया गया गिरफ्तार, पुलिस बताने से कर रही इंकार, अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा हो सकता है मामला, ताबड़तोड़ चल रही छापामारी

by Rajesh Choubey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : घाटशिला थाना क्षेत्र के मुख्य शहर स्थित एक जिम से मंगलवार की सुबह घाटशिला पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दाहीगोड़ा निवासी बबलू सिंह को पकड़ा। उसे घाटशिला थाना लाया गया, जहां उसकी निशानदेही पर दिन भर लगातार छापामारी अभियान चलाया गया। पुलिस सुत्रों की मानें तो अवैध शराब के संचालन के किसी पुराने मामले में बबलू सिंह के खिलाफ फरवरी माह में वारंट जारी किया गया था, उसी वारंट के आलोक में उसे पकड़ा गया है।

अभी मुंह नहीं खोल रहे थाना प्रभारी

हालांकि, इस संबंध में पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है, पुलिस की मानें तो बुधवार को मामला का खुलासा किया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि बबलू सिंह अवैध रूप से शराब के कारोबार में काफी दिनों से संलिप्त है। इसको लेकर एक बार मुसाबनी थाना के तेरेंगा में मामला सामने भी आया था। संभवत: उसी मामले में बबलू सिंह पर वारंट जारी किया गया था। वैसे बबलू सिंह पिछले कई महीने से घाटशिला मुख्य शहर के कैनरा बैंक के उपर स्थित एक जिम में कसरत करने आता था।

जिम में सादे लिबास में पहुंची थी पुलिस

मंगलवार की सुबह घाटशिला थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सादे लिबास में जाकर फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर थाना ले गई। बबलू सिंह का थार कार भी पुलिस ने थाना में रखा है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार मुंडा ने कहा कि एक संदिग्ध मामले में पुलिस ने बबलू सिंह को पकड़कर थाना में पुछताछ कर रही है। मामला का खुलासा होने पर सभी को जानकारी दी जाएगी। जबकि, एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने बताया कि पुलिस पकड़े गए आरोपी को लेकर विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब संचालन को लेकर छापामारी कर रही है, इससे ज्यादा अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Read Also: Ghatshila News : घाटीडुबा दुर्गा मंडप में हुआ अपूर पाठशाला का शुभारंभ, गांव की तीन महिलाएं देंगी बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा

Related Articles