Home » Ghatsila Road Accidents : घाटशिला में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, एमजीएमएच रेफर

Ghatsila Road Accidents : घाटशिला में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, एमजीएमएच रेफर

by Rajesh Choubey
Ghatshila Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila/Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड के घाटशिला में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। दोनों ही घटनाओं के घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

काशिदा के पास पलटी बाइक

पहला हादसा सुबह करीब 9 बजे एनएच-18 फोरलेन पर काशिदा गांव के पास हुआ। पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी गांव से बाइक पर सवार होकर मुसाबनी जा रहे दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में से एक, धनंजय मुर्मू, ने बताया कि अचानक एक कुत्ता उनकी बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बदमाश हेम्ब्रम को गंभीर चोटें आईं, जबकि धनंजय मुर्मू को मामूली चोटें आईं। अनुमंडल अस्पताल की डॉ. रजनीश कौर ने बदमाश हेम्ब्रम को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि धनंजय मुर्मू का इलाज अनुमंडल अस्पताल में ही चल रहा है।

तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को मारी टक्कर

दूसरा हादसा श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने सड़क किनारे खड़े भीम हेम्ब्रम (50) को टक्कर मार दी। इस टक्कर से भीम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. रजनीश कौर ने उनका प्राथमिक उपचार किया और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भी एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि भीम हेम्ब्रम के एक पैर की हड्डी टूट गई है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें हैं, जिसके लिए उन्हें विशेषज्ञ उपचार की जरूरत है। भीम ने बताया कि कार का ड्राइवर टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।

Related Articles