Home » Gold Price Hike : टैरिफ वाॅर के बीच सोना हुआ 96 हजार रुपये के पार, आगे क्या होगा, जानिए

Gold Price Hike : टैरिफ वाॅर के बीच सोना हुआ 96 हजार रुपये के पार, आगे क्या होगा, जानिए

by Rakesh Pandey
Gold (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किए गए, टैरिफ वाॅर के बीच, सोना अपने सर्वकालिक कीमत स्तर से ऊपर उठकर, 96 हजार रुपये के पार चला गया। सोने के भाव में यह अप्रत्याशित बढ़ोतरी ट्रेड वॉर की गहराती आशंका के बीच निवेशकों के स्थायित्व ढूंढने की ओर इशारा करता है। स्थानीय और खुदरा आभूषण विक्रेताओं के बीच सोने की भारी मांग देखी जा रही है। इस कारण सोने की कीमतों में 6,250 रुपये का उछाल आया है। यह 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक के अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है।

निवेश के विकल्प के तौर पर खरीदा जा रहा सोना

अमेरिका की ओर से अन्य देशों को चुनौती देते हुए, टैरिफ वाॅर धीरे-धीरे अब ट्रेड वाॅर का रूप लेता जा रहा है। इस कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में तनाव और अनिश्चितता का माहौल देखा जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय एवं स्थानीय व्यापारी अपने-अपने व्यापार को लेकर आशंकित हैं। इसी का प्रभाव सोने की मांगों में भी देखा जा सकता है। अचानक से एक दिन में सोने की कीमतें 6,250 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। यह अब तक का सोने का रिकॉर्ड उच्च स्तर है। इसका एक कारण व्यापारिक तनाव के बीच, एक सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर भी सोने को देखा जाना है।

सोने के साथ चांदी के भी भाव बढ़े

24 कैरेट के प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत राष्ट्रीय सर्राफा बाजार में 6,250 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये हो गई। एक दिन पहले यह कीमत 89,750 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसी के साथ चांदी में भी 2,300 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई। इसकी कीमत 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व चांदी 93,200 रुपये प्रति किलोग्राम थी। सोने की कीमतों में भारी उछाल अमेरिका और चीन के बीच गहराते ट्रेड वॉर की आशंका के बीच एक सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जाना है।

शेयर बाजार में निवेशक फिलहाल नहीं लेना चाहते जोखिम

सोने की मांग में तेजी और इसकी कीमतों का अपने रिकॉर्ड स्तर से पार चले जाने का एक अन्य कारण, शेयर बाजार की वर्तमान स्थिति को भी माना जा रहा है। अभी फिलहाल शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौर चल रहा है। इस कारण लोग शेयर बाजार में निवेश करना अभी सुरक्षित नहीं मान रहे। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ (पारस्परिक शुल्क) को 90 दिनों तक टाले जाने के बाद भी अनिश्चितता की स्थिति कायम है। जिस कारण दुनिया भर के व्यापारी और निवेशकों का झुकाव, निवेश विकल्प के तौर पर सोने की ओर हो रहा है।

Read Also- IGI(आईजीआई) एयरपोर्ट का ग्लोबल हब बनने का सपना, 9,000 करोड़ के निवेश से नई उड़ान

Related Articles