Home » Gumla Crime:शादी समारोह में गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म,घटना के बाद आरोपियों ने दी धमकी- किसी को बताया तो परिवार को खत्म कर देंगे

Gumla Crime:शादी समारोह में गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म,घटना के बाद आरोपियों ने दी धमकी- किसी को बताया तो परिवार को खत्म कर देंगे

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला। जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग लड़की शादी समारोह में शामिल होने अपनी फुआ के घर आई थी। गांव के ही दो युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसे अपनी हवश का शिकार बनाया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग को चेतावनी दी कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी तो उसके परिवार के सदस्यों पर हमला कर उन्हें जान से मार देगा।

पीड़िता तीन दिनों तक अपनी पीड़ा छिपाए रखी। खौफ से उसने अपनी जुबान बंद रखी। अंततः 23 अप्रैल को उसने घर में अपना दर्द बयां किया। फिर परिजनों ने कुरुमगढ़ थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दिए गए लिखित शिकायत पत्र के अनुसार डुमरी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीडिता बीते 18 अप्रैल को कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी फुआ के घर एक शादी समारोह में आई थी।

घने जंगल में ले जाकर दिया घटना को अंजाम

20 अप्रैल की शाम जब वह घर के पीछे दीवार के पास खड़ी थी तभी वहां पहले से घात लगाए सेंकरा गांव निवासी ब्राह्मण मुंडा उर्फ धर्मनाथ मुंडा और रतन दास ने उसे अचानक पकड़ लिया। आरोपितों ने नाबालिग का मुंह बंद कर दिया और उसे जबरन उठाकर पास के घने जंगल में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इधर, आखिरकार 23 अप्रैल की रात को उसने हिम्मत जुटाई और रोते हुए अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित परिजन शुक्रवार को पीड़िता को लेकर कुरुमगढ़ थाने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाते हुए दोनों आरोपितों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

Read Also : Delhi Fire News : दिल्ली में एक ही रात में तीन जगह आग, सैकड़ों परिवार बेघर


Related Articles

Leave a Comment