Home » Road Accident : हजारीबाग NH पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, कोयला कारोबारी की मौत

Road Accident : हजारीबाग NH पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, कोयला कारोबारी की मौत

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​हजारीबाग :जिले के बरही थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा में कोयला कारोबारी की मौत हो गई। हजारीबाग रोड पर करसो पुल के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तस्व्बर अंसारी 40 वर्ष के रूप में हुई है। वह बड़कागांव के चटनियां गांव के रहने वाले थे।

​जानकारी के मुताबिक, तस्व्बर अंसारी अपनी मोटरसाइकिल पर कोयले की बोरियां लादकर बादम इलाके से बरही चौक की तरफ जा रहे थे। जैसे ही करसो पुल के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

आसपास के लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया। गिरने के बाद मोटरसाइकिल की चेन अचानक लॉक हो गई। इसके बाद तस्व्बर सड़क पर करीब 15 फीट दूर तक घिसटते चले गए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

​परिवार का इकलौता सहारा था तस्व्बर

​हादसे की खबर मिलते ही बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। शव को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ​मौत की खबर सुनते ही बड़कागांव से भारी संख्या में ग्रामीण और तस्व्बर के परिजन अस्पताल पहुंचे। तस्व्बर के पीछे उनकी पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार में अकेले कमाने वाले थे और मेहनत-मजदूरी करके अपनों का पेट पाल रहे थे। उनके जाने से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

Read Also: Firozabad Encounter : फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, फायरिंग में दो सिपाहियों को लगी गोली, दोनों बदमाश झारखंड आ रहे थे 

 

Related Articles