हजारीबाग : देश के एक छोटे से शहर हजारीबाग के युवा आदर्श कुमार ने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक मंच पर देश का नाम रोशन कर दिया है। फ्रांस में आयोजित ‘यूरोपियन मटेरियल्स रिसर्च सोसाइटी’ (E-MRS) इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2025 में आदर्श ने अपने शोध पत्र के दम पर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
दुनिया भर के वैज्ञानिकों को दी टक्कर
इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में 800 से अधिक देशों के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया था। लेकिन भारत के झारखंड निवासी आदर्श ने अपनी रिसर्च और प्रेजेंटेशन स्किल से अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय को प्रभावित किया।
रॉयल सोसाइटी ऑफ साइंस में होगा
आदर्श का शोध लेख इतना उत्कृष्ट पाया गया कि उसे ‘रॉयल सोसाइटी ऑफ साइंस’ जैसे विश्वविख्यात जर्नल में प्रकाशित करने के लिए चुना गया है। यह जर्नल वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में ग्लोबल स्टैंडर्ड मानी जाती है।
आदर्श की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न सिर्फ हजारीबाग, बल्कि पूरे झारखंड और भारत को गौरवान्वित किया है। एक सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले आदर्श ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत, समर्पण और जुनून से कोई भी व्यक्ति वैश्विक मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकता है।

