Home » Home Guard Recruitment : चाईबासा में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया शुरू: 20 जून से 4 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Home Guard Recruitment : चाईबासा में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया शुरू: 20 जून से 4 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Home Guard : भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसके लिए JAP-IT रांची को अधिकृत किया गया है।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा : जिले में गृह रक्षक (होमगार्ड) बनने की इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। पश्चिमी सिंहभूम जिला समादेष्टा-सह-अध्यक्ष, गृह रक्षक नव नामांकन समिति की ओर से जानकारी दी गई है कि होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जून से 4 जुलाई 2025 तक चलेगी। यह नामांकन विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत किया जा रहा है।

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसके लिए JAP-IT रांची को अधिकृत किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को https://recruitment.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाकर लागिन करना होगा। वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन, पात्रता मानदंड और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करना होगा।

भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक जांच परीक्षा सहित अन्य चरणों की जानकारी समय-समय पर JAP-IT रांची, NIC चाईबासा, एवं दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 20 जून 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2025
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://recruitment.jharkhand.gov.in

Read Also: Jharkhand Education News : अंगीभूत कॉलेजों में इंटरमीडिएट बंद करने पर आक्रोश, राज्य स्तरीय आंदोलन की तैयारी में छात्र संगठन

Related Articles