जमशेदपुर/Inter District Transfer: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अंतर जिला शिक्षक स्थानांतरण की सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 978 शिक्षकाें का नाम शामिल है। जिसमें से पूर्वी सिंहभूम जिले के 86 शिक्षक शामिल हैं जिन्हें दूसरे जिलाें में भेजा गया है।
विभाग की ओर से कहा गया है कि जिला शिक्षा स्थापना समिति द्वारा इंटर प्रशिक्षित (कक्षा 1 से 5) एवं स्नातक प्रशिक्षित (कक्षा 6 से 8) शिक्षकों के विशेष परिस्थिति में स्थानांतरण के संबंध में ऑनलाईन शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल पर प्राप्त अंतर जिला स्थानांतरण से संबंधित अभ्यावेदनों पर प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय स्थापना समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में कुल 978 शिक्षक / शिक्षिकाओं का स्थानांतरण एक जिले से दूसरे जिले में किया गया है।
Inter District Transfer: 10 दिन में करना हाेगा याेगदान
विभाग की ओर से जारी निर्देश के तहत इन सभी शिक्षकाें काे 10 दिनाें के अंदर स्थानांतरित जिलाें में याेगदान करना हाेगा। इसके साथ ही इनके वेतन का भुगतान भी स्थानांतरित जिले से ही हाेगा। आदेश में कहा गया है कि किसी भी प्रकार के त्रुटी में संशाेधन का अधिकार विभाग के पास हाेगा।
Read also:- Gaurav Agarwal Topper: पिता की राशन दुकान, बेटे ने टॉपर बन रोशन किया नाम

