Home » Jamshedpur News : रंगरेटा महासभा एग्रिको मैदान में मनाएगी बाबा जीवन सिंह का शहीद दिहाड़ा, पंजाब समेत कई राज्यों से आएंगे सिख जत्थे

Jamshedpur News : रंगरेटा महासभा एग्रिको मैदान में मनाएगी बाबा जीवन सिंह का शहीद दिहाड़ा, पंजाब समेत कई राज्यों से आएंगे सिख जत्थे

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : रंगरेट महासभा की तरफ से एग्रिको के ट्रांसपोर्ट मैदान में 28 और 29 दिसंबर को बाबा जीवन सिंह का शहीद दिहाड़ा मनाएगी। इस कार्यक्रम में पंजाब, दिल्ली और राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों से सिख जत्थे आएंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। एग्रिको के ट्रांसपोर्ट मैदान में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। यह जानकारी बिष्टुपुर में बुधवार को दो बजे एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर रंगरेटा महासभा के पदाधिकारियों ने दी है।
प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया है कि शहीद दिहाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत 26 दिसंबर से हो जाएगी। नामदा बस्ती गुरुद्वारे में सुबह आठ बजे से अखंड पाठ शुरू कर दिया जाएगा। अखंड पाठ का समापन 28 दिसंबर को सुबह आठ बजे होगा।

अखंड पाठ की समाप्ति पर शोभा यात्रा की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। यह शोभा यात्रा नामदा बस्ती गुरुद्वारे से निकलेगी। शोभा यात्रा की अगुवाई पंच प्यारे करेंगे। शोभा यात्रा में स्त्री सभा की महिलाएं भी होंगी। इसके अलावा, सिख युवक गतका का भी प्रदर्शन करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि वह शहीद बाबा जीवन सिंह का शहीद दिहाड़ा कई साल से मना रहे हैं। पहले बाबा जीवन सिंह की शहादत छिपी हुई थी। इस शहादत के बारे में अधिक लोग नहीं जानते थे। मगर, अब सोशल मीडिया का दौर है। अब शहादत के बारे में अधिक लोग जान रहे हैं। उन्होंने बताया कि नवें गुरु तेग बहादुर जी की औरंगजेब ने हत्या कर दी थी। उनका सिर काट कर चांदनी चौक में रख दिया गया था। वहां से बाबा जीवन सिंह ने अपने पिता का सिर चांदनी चौक में रखा और गुरु तेग बहादुर जी का सिर उठा लिया था।

Read Also- Jamshedpur Crime : बहरागोड़ा में ओडिशा के रहने वाले युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, परिजनों के लाश लेने से इंकार, पुलिस कराएगी अंतिम संस्कार

Related Articles