
जमशेदपुर : झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने माध्यमिक और इंटरमीडिएट संपूरक/समुन्नत/विशेष (सैद्धांतिक/व्यावहारिक) परीक्षा, 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं आगामी 7 अगस्त 2026 से शुरू होंगी। पूर्वी सिंह भूम जिले में इन परीक्षाओं में करीब 1800 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इंटर की परीक्षा के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल तीन केंद्र बनाया गया है। जहां कुल 1397 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें साइंस में 1103, काॅमर्स में 167 व आर्ट्स के 127 परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं मैट्रिक परीक्षा एक केंद्र पर हाेगा इसमें 430 परीक्षार्थी शामिल हाेंगे।
दोनों परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जैक की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। प्रथम पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र सभी जिलाे काे पहुंचा दिया गया है। सभी केंद्राें पर पुलिस के जवान तैनात हाेंगे। जैक ने परीक्षा काे कदाचार मुक्त संपन्न कराने काे कहा है।
1. मैट्रिक (माध्यमिक) संपूरक परीक्षा का शेड्यूल
07 अगस्त (शुक्रवार): प्रथम पाली में वाणिज्य/गृह विज्ञान और आईटीआई/वोकेशनल विषय, तथा द्वितीय पाली में उर्दू की परीक्षा होगी।
08 अगस्त (शनिवार): प्रथम पाली में हिंदी (कोर्स ए और बी) तथा द्वितीय पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
10 अगस्त (सोमवार): प्रथम पाली में संस्कृत और द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।
11 अगस्त (मंगलवार): प्रथम पाली में गणित तथा द्वितीय पाली में विभिन्न क्षेत्रीय भाषाएं (फारसी, उड़ीसा, खड़िया, कुरमाली, नागपुरी आदि) की परीक्षा होगी।
12 अगस्त (बुधवार): प्रथम पाली में अंग्रेजी और द्वितीय पाली में संगीत विषय की परीक्षा होगी।
2. इंटरमीडिएट संपूरक परीक्षा 2026 (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य)
इंटरमीडिएट की परीक्षा भी 7 अगस्त 2026 से शुरू होकर 14 अगस्त 2026 तक चलेगी। यह परीक्षा भी दो पालियों में होगी।
07 अगस्त (शुक्रवार): प्रथम पाली में सोशियोलॉजी (कला) और द्वितीय पाली में साइकोलॉजी (कला) व इंग्लिश कोर (कला, विज्ञान, वाणिज्य) की परीक्षा होगी।
08 अगस्त (शनिवार): प्रथम पाली में जियोलॉजी (विज्ञान) व हिस्ट्री (कला), तथा द्वितीय पाली में हिंदी कोर व मातृभाषा की परीक्षा होगी।
10 अगस्त (सोमवार): प्रथम पाली में पॉलिटिकल साइंस (कला) व आंत्रप्रेन्योरशिप (वाणिज्य), तथा द्वितीय पाली में केमिस्ट्री (विज्ञान), होम साइंस (कला) व बिजनेस स्टडीज (वाणिज्य) की परीक्षा होगी।
11 अगस्त (मंगलवार): प्रथम पाली में इकोनॉमिक्स और द्वितीय पाली में मैथमेटिक्स/स्टैटिस्टिक्स की परीक्षा होगी।
12 अगस्त (बुधवार): प्रथम पाली में कंप्यूटर साइंस व ज्योग्राफी, तथा द्वितीय पाली में बायोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी व बिजनेस मैथमेटिक्स की परीक्षा होगी।
13 अगस्त (गुरुवार): प्रथम पाली में फिजिक्स, फिलॉसफी व अकाउंटेंसी, तथा द्वितीय पाली में इलेक्टिव लैंग्वेज व एडिशनल लैंग्वेज की परीक्षा होगी।
14 अगस्त (शुक्रवार): प्रथम पाली में वोकेशनल और द्वितीय पाली में म्यूजिक विषय की परीक्षा संपन्न होगी।
इन केंद्राें पर हाेगी परीक्षा
इंटर परीक्षा केंद्र
- डीबीएमएस हिंदी उवि कदमा
- साकची हाइस्कूल साकची
- हिंदुस्तान मित्रमंडल उवि सिदगाेड़ा
मैट्रिक परीक्षा केंद्र
- टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू उवि कदमा
Read Also: Jamshedpur SIR News: पांच लाख 96 हजार वोटर्स पर लटकी सूची से बाहर होने की तलवार

