
Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर में परसुडीह थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। 21 अप्रैल से लापता छोटा गोविंदपुर निवासी मंगल तिवारी का शव 26 अप्रैल को एक नाले के पास गड्ढे से बरामद किया गया था। अब इस मामले में चार दिन बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अब इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक मंगल तिवारी के भाई बंटी तिवारी के आवेदन पर मनीष नामक युवक के खिलाफ हत्या का एफआईआर दर्ज हुआ है।इसके अलावा, इस मामले में पांच अन्य अज्ञात युवकों पर भी एफआईआर हुई है। पुलिस अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
पुलिस की लापरवाही पड़ी भारी
मंगल तिवारी 21 अप्रैल को लापता हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया। परिजन दौड़ते रहे। बाद में 26 अप्रैल को उसका शव बरामद हो गया। माना जा रहा है कि पुलिस अगर फौरन एक्शन ले लेती और छानबीन शुरू कर देती तो मनीष को बचाया जा सकता था। इस तरह, पुलिस की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और रोज घटनाएं हो रही हैं। पुलिस हालात नहीं संभाल पा रही है।
मनीष मंगल तिवारी का शव कान्हा स्वीट्स के पास पुलिया के नीचे पड़ा मिला था। मंगल तिवारी बड़ा गोविंदपुर के सुभाष नगर का रहने वाला था।दोस्तों से मिलने की बात कह कर निकला था मंगल मंगल तिवारी 21 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे घर से दोस्तों से मिलने की बात कहकर गोविंदपुर हाल्ट की ओर निकला था। परिजनों के अनुसार, उसके साथ एक अन्य युवक भी देखा गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन रात होते-होते उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया।
सैलून संचालक के पास मिला मोबाइल
मामले में नया मोड़ तब आया जब 22 अप्रैल को परिजनों ने मंगल के मोबाइल नंबर पर कॉल किया। इस बार फोन एक अज्ञात व्यक्ति ने उठाया, जिसने खुद को सैलून संचालक बताया। उसने दावा किया कि मोबाइल उसे रास्ते में गिरा हुआ मिला था। हालांकि मोबाइल मिलने के बावजूद मंगल का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
परिजनों ने दोस्तों पर जताया शक
मंगल के परिजनों का आरोप है कि जिस रात वह लापता हुआ, उसके कुछ दोस्त नशे की हालत में घर आए थे। इसी आधार पर परिवार को संदेह है कि इस घटना में उसके दोस्तों की संलिप्तता हो सकती है।परिजनों ने यह भी कहा कि जिस गड्ढे से शव बरामद हुआ, वहां पानी बहुत कम था, जिससे डूबने की संभावना लगभग न के बराबर है। उनका मानना है कि हत्या के बाद शव को वहां फेंका गया।
पुलिस जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
परसुडीह के थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि युवक के लापता होने की आधिकारिक सूचना पहले थाने को नहीं दी गई थी।फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

