जमशेदपुरः दीपावली पर देर रात तक जमकर पटाखे फोड़े जाने से झारखंड के जमशेदपुर शहर में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। टेल्को इलाके में इसका स्तर सबसे ज्यादा और कदमा में सबसे कम रहा। दीपावली की शाम छह बजे कदमा इलाके में हवा में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 का स्तर 75.48 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। यह रात दस बजे बढ़कर 98.09 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया। शाम छह बजे पीएम 10 का स्तर 110.84 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था, यह रात में 157.75 प्रति घन मीटर हो गया। टेल्को में शाम पांच बजे पीएम 2.5 का स्तर 52.89 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। यह रात 10 बजे बढ़कर 97.25 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया। पीएम 10 का स्तर 141.61माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था, जो रात 10 बजे के बाद 230.15 हो गया।
पीएम 2.5 हवा में मौजूद बारीक धूल कण के लिए और पीएम 10 मोटे धूल कण के लिए इस्तेमाल होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के तहत हवा में पीएम 2.5 के लिए 0-30 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर अच्छा, 31-60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर संतोषजनक, 61-90 मध्यम, 91-120 घटिया, 120-250 सबसे घटिया की श्रेणी में आता है। वहीं पीएम 10 की बात करें तो 0-50 अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-250 मध्यम, 251-350 घटिया की श्रेणी में आता है।
पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर बढऩे से हानि
हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर बढऩे से सांस लेने में दिक्कत, आंख नाक और गले में जलन, छाती में खिंचाव, गंभीर सांस की बीमारी होने का खतरा रहता है।
कब कहां कैसा रहा स्तर
(शाम पांच बजे)
इलाका पीएम 2.5 पीएम 10
कदमा -75.48 110.84
बिष्टुपुर -50.39 72.79
सोनारी -52.89 76.61
जुगसलाई- 49.84 72.13
गोलमुरी -52.70 76.19
परसुडीह- 51.16 74.13
साकची -52.40 75.71
मानगो -53.73 72.58
टेल्को -52.89 141.61
रात 10 बजे
इलाका पीएम 2.5 पीएम 10
कदमा -98.09 157.75
बिष्टुपुर- 95.33 137.34
सोनारी- 95.67 137.82
जुगसलाई- 95.81 138.06
गोलमुरी -96.50 139.05
परसुडीह- 96.90 139.66
साकची- 96.17 138.57
मानगो- 97.21 140.90
टेल्को -52.89 230.15
(स्तर माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर में)
नोट : डेटा aqi.in से ली गई है।
Rea Also- Delhi Pollution : दिवाली के बाद दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण : आतिशबाजी का खतरनाक असर

