Home » Potka News : ग्रिल तोड़कर अधिवक्ता के घर चोरी, 17 लाख के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए चोर

Potka News : ग्रिल तोड़कर अधिवक्ता के घर चोरी, 17 लाख के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए चोर

सूचना मिलते ही कोवाली पुलिस करीब चार बजे मौके पर पहुंची। सीसीटीवी में पांच संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
kovali theft haldipokhar (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Potka : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर हृदय नगर में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने अधिवक्ता जावेद जमाल के घर को निशाना बनाया। चोर घर का बाहरी ग्रिल तोड़कर अंदर दाखिल हुए और गोदरेज का ताला तोड़कर करीब 16 लाख रुपये के जेवरात तथा 95 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

जावेद जमाल ने बताया कि रात करीब दो से तीन बजे के बीच चोर घर में घुसे। करीब 3:10 बजे उनकी नींद खुली तो आंखों में तेज जलन महसूस हुई। हॉल का दरवाजा और मुख्य गेट खुला मिलने पर उन्होंने माता-पिता को जगाया। जांच करने पर पिता के कमरे में रखा गोदरेज टूटा मिला और उसमें रखे जेवरात व नकदी गायब थे।

सूचना मिलते ही कोवाली पुलिस करीब चार बजे मौके पर पहुंची। सीसीटीवी में पांच संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है। जावेद जमाल ने बताया कि ढाई वर्ष पहले भी उनके घर में चोरी हुई थी।

Read also Jamshedpur Tata Steel UISL bonus : कर्मचारियों को बड़ा बोनस, 17.85 फीसदी पर बनी सहमति, अधिकतम 34.23 लाख रुपये मिलेंगे

Related Articles