
चाईबासा : जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में इंटर स्टेट स्कूल ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप कोटला विजय भास्कर रेड्डी इनडोर स्टेडियम यूसुफगुड़ा हैदराबाद तेलंगाना में सफलता पूर्वक संपन्न हो गई। इस कराटे चैंपियनशिप में स्कूल में पढ़ने वाले 18 वर्ष से नीचे कराटे कारों का ऑल इंडिया इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन तीन कैटेगरी में संपन्न हो गई। पहला कैटेगरी 1 क्लास से लेकर 5 क्लास तक में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं का द्वितीय कैटेगरी 6 क्लास से लेकर 8 क्लास तक में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओ का एवं तृतीय कैटेगरी 9 क्लास से लेकर 12th क्लास तक के पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं का हुई ।
राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर एवं ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा व टेक्निकल लाइसेंस एग्जाम
साथ ही साथ राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर एवं ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा एवं टेक्निकल लाइसेंस एग्जाम का भी आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम को जापान से आए हुए 7वीं डॉन ब्लैक बेल्ट सिहान ताकुया तानियामा, 4 th डॉन ब्लैक बेल्ट जापान सेंसाई वाई.हाकीजुमे एवं जेकेए इंडिया के मुख्य कराटे प्रशिक्षक 7वीं डॉन ब्लैक बेल्ट जापान सिहान आनंद रत्ना के द्वारा संचालित की गई। यह चैंपियनशिप चार दिनों की हुई जिसमें 3 दिन राष्ट्र स्तरीय के कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में जेकेएआई झारखंड के 6 कराटेकार भाग लिए जिसमें आठ पदकों पर कब्जा जमाया जिसमें तीन स्वर्ण दो रजत एवं तीन कांस्य पदक शामिल है।
पदक प्राप्त करने वाले कराटेकार
11 वर्ष से नीचे बालक जूनियर कलर बेल्ट कुमीते वर्ग में कृष्णा सवैंया संत जेवियर बालक विद्यालय चाईबासा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
11 वर्ष से नीचे बालिका जूनियर कलर बेल्ट कुमीते वर्ग में एंजेल सरदार संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल चाईबासा ने रजत पदक प्राप्त किया।
17 वर्ष से नीचे बालक ब्राउन एवं ब्लैक बेल्ट काता वर्ग में लॉरेंस पूर्ति संत जेवियर्स हाई स्कूल प्लस टू लुपुंगुटू चाईबासा ने कांस्य पदक एवं इसी वर्ग में कुमीते वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
18 वर्ष से नीचे बालक ब्राउन एवं ब्लैक बेल्ट काता वर्ग में आयुष सरदार मधुसूदन पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर ने स्वर्ण पदक एवं कुमीते में कांस्य पदक प्राप्त किया।
18 वर्ष से नीचे बालिका ब्राउन एवं ब्लैक बेल्ट काता वर्ग में भाविनी कुमारी संत जेवियर बालिका हाई स्कूल प्लस टू चाईबासा ने स्वर्ण पदक एवं कुमीते में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
जेके एआई झारखंड टीम की सफलता पर संत जेवियर बॉयज स्कूल के प्रधानाध्यापक सह संत जेवियर ऑडिटोरियम हॉल के डायरेक्टर फादर युजिन एक्का, जेकेएआई झारखंड के अध्यक्ष सेंसाई पंकज कुमार सिंह ,जेकेएआई झारखंड के महासचिव डॉक्टर सेंसाई अमरेश अनीष, जेकेए एआई झारखंड के उपाध्यक्ष इरशाद अली, पूर्व केंद्र के इंचार्ज राकेश तिग्गा, समस्त पदाधिकारी गण एवं कई गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएं दी। यह जानकारी जेके एआई झारखंड के अध्यक्ष सह प्रमुख कराटे प्रशिक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी।
Read Also Chaibasa News : SAIL गुवा की राजाबुरु खदान खोलने की मांग तेज, मजदूरों ने किया उग्र प्रदर्शन

