Home » Jamshedpur News : मानगो का एक व्यक्ति लापता, 6 अगस्त की शाम से नहीं मिला कोई सुराग; अनहोनी की आशंका

Jamshedpur News : मानगो का एक व्यक्ति लापता, 6 अगस्त की शाम से नहीं मिला कोई सुराग; अनहोनी की आशंका

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो के बागानशाही इलाके से 39 वर्षीय परवेज आलम के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, परवेज आलम 6 अगस्त की शाम करीब 7 बजे घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने उनकी तलाश में आसपास के इलाकों के अलावा अपने स्तर पर कई जगहों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। परवेज आलम के अचानक से लापता होने से परिवार के लोग काफी चिंतित हैं।

परिवार ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि परवेज आलम की जल्द और सुरक्षित घर वापसी हो सके। परिजनों को अनहोनी की आशंका है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read also – Azadi Ke Rang Sawan Ke Sang : कल रांची में चढ़ेगा देशभक्ति के साथ सावन का रंग, 125 से अधिक बच्चे दिखाएंगे प्रतिभा : THE PHOTON NEWS

Related Articles

Leave a Comment