Home » Jharkhand Weather Update : झारखंड के कई जिलों में आज बदलेगा मौसम, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Jharkhand Weather Update : झारखंड के कई जिलों में आज बदलेगा मौसम, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

by Rakesh Pandey
Jharkhand Weather
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। राजधानी रांची समेत दक्षिणी और मध्य झारखंड के कई जिलों में दोपहर बाद बादल छाने, तेज हवा चलने और वज्रपात की स्थिति बनने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

इन जिलों में आज बारिश और तेज आंधी की संभावना

मौसम केंद्र रांची के अनुसार रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है।

संथाल परगना क्षेत्र के देवघर, दुमका और जामताड़ा में भी कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने के आसार हैं। मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

राजधानी में दोपहर बाद बदल सकता है मौसम

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह के समय मौसम सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। इसके बाद हल्की बारिश और तेज हवा चलने के संकेत हैं। रांची के ऊंचाई वाले इलाकों और कांकें क्षेत्र में सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है।

हाल के दिनों में कांकें का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। रांची में न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

पलामू और गढ़वा में गर्मी का असर जारी

जहां एक ओर दक्षिणी झारखंड में बारिश की संभावना बनी हुई है, वहीं पलामू, गढ़वा और डालटनगंज इलाके में गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

पिछले दिनों डालटनगंज में राज्य का सबसे अधिक तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय लोगों को भारी उमस और तपिश का सामना करना पड़ सकता है।

कल कई जिलों में हुई थी बारिश

रविवार को भी झारखंड के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली थी। राजधानी रांची समेत जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, खूंटी और गुमला में दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई थी। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी सूचना मिली थी।

Read Also- RANCHI NEWS:  बाबूलाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, इस मामले की एनआईए से जांच कराने की मांग 

Related Articles

Leave a Comment